Home » विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कदम

विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कदम

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी में रंगो का त्यौहार होली पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। देर रात पूरे जनपद में जगह जगह रखी गयी होली का पूजन कर और विधि विधान के साथ दहन किया गया जिसके बाद से लोग सारे गले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को अबीर चन्दन और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली खेलने के लिए जहां हुरियारों की टोली सुबह से निकल पड़ी तो वहीँ छोटे छोटे बच्चे रंग से भरी पिचकारी से होली खेलकर रंगो के पर्व का आनंद लिया।

एक तरफ ताजनगरी के वाशिन्दे हर्षो उल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे थे तो ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आये विदेशी पर्यटक भी इस पर्व से अछूते नजर नही आये। इन विदेशी पर्यटकों पर भी होली का खुमार जमकर चढ़ा। रंगो के इस पावन पर्व को विदेशी युगलो ने भी रंग गुलाल के साथ जमकर मनाया। विदेशी पर्यटकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी और होली के रंग में सराबोर नजर आए। ढोल नगाड़ो और डीजे साउंड पर यह विदेशी पर्यटक जमकर थिरके और जमकर इस पर्व का लुत्फ़ उठाया। यह विदेशी पर्यटक भी घंटो तक होली के रंग में सराबोर नजर आए।

इस दौरान विदेशी महिलाओं ने रंगो से भरी होली के पर्व को खूब सराहा। उनका कहना था कि यह पर्व काफी अच्छा है इसमें शामिल होकर वे बेहद उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Comment