Home » आगरा कैंट स्टेशन पर जल्द ही खुलेगा फूड प्लाजा।

आगरा कैंट स्टेशन पर जल्द ही खुलेगा फूड प्लाजा।

by admin
E-auction process will start soon in Agra Railway Division

आगरा (18 May 2022 Agra News)। आगरा कैंट स्टेशन पर जल्द ही खुलेगा फूड प्लाजा।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जल्द ही फूड प्लाजा खुलने जा रहा है। फूड प्लाजा के लिए आईआरसीटीसी ने कवायद करना शुरू कर दिया है। आईआरसीटीसी की ओर से एक कंपनी को टेंडर जारी किया गया है। उसने फूड प्लाजा को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही फूड प्लाजा रेल यात्रियों और पर्यटकों के लिए खुलेगा।#agranews

कोरोना संक्रमण काल में फूड प्लाजा खुल नहीं पाया था। अब जब कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है तो रेलवे प्रशासन भी पटरी पर लौट आया है। इतना ही नही ट्रेनों का संचालन भी पूरी तरह से हो रहा है। ऐसे में अब आगरा कैंट स्टेशन पर फूड प्लाजा खोले जाने की कवायद भी शुरू हो गई है। आगरा कैंट स्टेशन पर आईआरसीटीसी की ओर से फूड प्लाजा संचालित किया जाता है और इसके लिए आईआरसीटीसी ने कंपनी को टेंडर भी जारी कर दिया है। इसकी जानकारी आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने दी।#indianrail

उन्होंने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर फूड प्लाजा की शुरुआत होने से रेल यात्रियों और पर्यटकों को लाभ पहुंचेगा। पर्यटक और रेलयात्री सुरक्षित बेहतर और अपनी मनपसंद का खाना इस फूड प्लाजा में खा सकेंगे। बता दें कि इससे पहले भी प्लेटफार्म पर फूड प्लाजा संचालित किया जाता था। यात्रियों के लिए यह स्थान मुफीद था। वातानुकूलित होने के साथ ही यहां लजीज व्यंजन भी मिलते थे।

Related Articles