Home » टेढ़ी बगिया में ब्रश फैक्ट्री में आग, लाखों रुपये का नुकसान

टेढ़ी बगिया में ब्रश फैक्ट्री में आग, लाखों रुपये का नुकसान

by admin
Fire in brush factory in crooked garden, loss of lakhs of rupees

आगरा। टेढ़ी बगिया में ब्रश फैक्ट्री में आग से हड़कंप। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत। नेहरू नगर निवासी की है यह फैक्ट्री।

रविवार दोपहर को लगी आग
एत्माद्दौला क्षेत्र में टेढ़ी बगिया में नेहरू नगर निवासी विनोद मित्तल की प्लास्टिक के ब्रश बनाने की फैक्ट्री है। मित्तल कॉरपोरेशन के नाम से यह फैक्ट्री है। फैक्ट्री के पीछे इस्लाम नगर मोहल्ला है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के ब्रश भरे थे। रविवार दोपहर को अचानक से फैक्ट्री में आग #Fire लग गई।#AgraNews

मोहल्ले के लोग घरों से निकले
देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। कर्मचारी बाहर की ओर भागे। अफरा—तफरी मच गई। इस्लाम नगर मोहल्ले से भी लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दमकल कर्मचारियों को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने मालिक को भी जानकारी दी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक आग को बुझा लिया गया था। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment