Home » फ़िल्म निर्देशक करण जौहर ने किया ताज़महल का दीदार, बृज की भूमि पर करेंगे फ़िल्म शूटिंग

फ़िल्म निर्देशक करण जौहर ने किया ताज़महल का दीदार, बृज की भूमि पर करेंगे फ़िल्म शूटिंग

by admin

आगरा। शनिवार सुबह फिल्म निर्देशक करण जौहर ने ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल में उन्होंने करीब एक से डेढ़ घंटा बिताया और ताज का भ्रमण किया। ताज की खूबसूरती को देखकर कारण जौहर उत्साहित नजर आए। इन पलों को यादगार बनाने के लिए फ़िल्म निर्देशक कारण ने ताज पर हर ऐंगल से फोटो खिंचवाए। ताज भ्रमण के दौरान कारण जौहर के साथ उनके प्रॉडक्‍शन हाउस के साथी भी मौजूद रहे।

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में शुमार कारण जौहर इन दिनों ब्रज की धरती पर अपनी आगामी फिल्‍म की लोकेशन तलाशने में जुटे हुए हैं। ब्रज प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को ठंड से अलसाई सुबह में वो आज का दीदार करने के लिए अपनी टीम के साथ ताजमहल पहुँच गए। करण जौहर को ताजमहल में देखकर पर्यटक भी खुश दिखे और उनके साथ फोटो खिंचवाई। फ़िल्म निर्देशक करण जौहर भी ताजमहल की खूबसूरती के कायल दिखे। संगम मरमरी ताज को देखकर करण मंत्रमुग्ध नजर आए करण जौहर ने ताज के इतिहास की जानकारी ली और अपने अनुभव को विजिटर बुक में दर्ज किया।

कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी शानदार फिल्‍में अपने धर्मा प्रॉडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनाने वाले करण्‍ा जौहर गुरुवार से आगरा में हैं। अपने प्रवास के पहले दिन वे फतेहपुर सीकरी गए। यहां शेख सलीम चिश्‍ती की दरगाह पर सजदा करने के बाद उन्‍होंने अन्‍य स्‍मारकों का अवलोकन किया। इसके बाद शुक्रवार को कान्‍हा की नगरी का भ्रमण करने वे पहुंचे। गोवर्धन में कुसुम सरोवर, बांके बिहारी, इस्‍कॉन मंदिर आदि में दर्शन किये। शनिवार सुबह वे ताज के दीदार के लिए पहुंचे।

करण जौहार का ब्रज का यह दौरा यूं ही एक वेकेशन नहीं बल्कि फिल्‍म की लोकेशन के कारण है। इन दिनों करण आगरा और उसके आसपास फ़िल्म की शूटिंग को लोकेशन तलाश रहे हैं। इस फिल्‍म का क्‍या नाम होगा और इसमें सितारेे कौन होंगे इस बाबत अभी करण कुछ साफ साफ नहीं बता रहे। वैसे करण अपनी फिल्‍मों में दिग्‍गज चेहरों को अधिक तवज्‍जो देते हैं। उधर करण जौहर अपनी अगली फिल्म ‘तख्त’ के प्री-प्रॉडक्शन में भी व्यस्त हैं। इसके साथ्‍ा ही पिछले दिनों करण ने एक और थ्रिलर प्रॉजेक्ट का ऐलान किया था। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च ऐंड अनैलिसिस विंग (रॉ) के पहले प्रमुख ‘रामेश्वर नाथ काव’ की लाइफ पर बेस्ड होगी। फिल्म नितिन गोखले की किताब का रूपांतरण होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जानकारी शेयर की थी।

Related Articles