Home » फ़िल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पत्नी के साथ निहारा ताज

फ़िल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पत्नी के साथ निहारा ताज

by pawan sharma

आगरा। मशहूर फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने परिवार के साथ साल के पहले दिन मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिये पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ ताजमहल पहुँचे। विवेक ओबेरॉय ने अपनी पत्नी के साथ करीब दो घंटे ताजमहल के अंदर बिताये और मोहब्ब्त की निशानी ताज महल की ख़ूबसूरती को निहारा।

विवेक ओबेरॉय ने अपने इस खूबसूरत पल को अपनी पत्नी के साथ अपने कैमरे में कैद किये और दोनों ने जमकर सेल्फ़ी भी ली। फ़िल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय को ताजमहल में देख पर्यटक भी उत्साहित दिखे और पर्यटकों ने मौका पाकर उनके साथ सेल्फ़ी भी ले ली। ताज के साए में विवेक ओबेरॉय ने पत्नी के साथ दो घंटे ज्यादा वक़्त बिताया और इस पल को जिंदगी का अहम् हिस्सा बताया।

ताज की खूबसूरती निहारते हुए विवेक ओबेरॉय भी वाह ताज कहने से नहीं चूके। विवेक ओबेरॉय का कहना था कि ताज को देखकर ही पता चलता है कि देश विदेश से पर्यटक क्यों ताजमहल देखने के लिए खिचें चले आते हैं। वहीँ लंबे समय तक बॉलीवुड से बाहर रहने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उनकी जल्द ही फिल्मों में वापसी होगी।

Related Articles

Leave a Comment