Home » चंबल के जंगल में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली

चंबल के जंगल में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली

by admin
Fierce fire in Chambal forest for unknown reasons, spread for many kilometers

आगरा। बाह थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बघरैना के चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बीहड़ इलाके में कई किलोमीटर तक आग फैल गई जिसके कारण ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग को बुझाने का प्रयास किया मगर आग नहीं बुझ सकी है।

जानकारी के अनुसार थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बघरैना के चंबल के बीहड़ में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटों उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एकत्रित ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तेज हवा के साथ जंगल में लगातार आग बढ़ती आ रही जिससे कई किलोमीटर दायरे में आग फैल गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम एवं वन विभाग कर्मियों को दी।

ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं वन कर्मियों के साथ दमकल विभाग की गाड़ी लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, मगर जंगल में रास्ता नहीं होने के कारण गाड़ी आग वाली स्थान पर नहीं पहुंच सकी। नजदीकी स्थान पर दमकल विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। वहीँ उबड़ खाबड़ स्थानों पर आग लगी हुई है जिसे ग्रामीणों की मदद से वन कर्मी बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से करीब 7 किलोमीटर एरिया में हरे पेड़ पौधे जीव जंतु जलकर नष्ट होने की आशंका जताई गई है। जंगल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गुरुवार शाम तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

Related Articles