Home » शू फैक्ट्री में भीषण आग, अफरा तफरी, हड़कंप

शू फैक्ट्री में भीषण आग, अफरा तफरी, हड़कंप

by admin

आगरा। शुक्रवार की सुबह शू फैक्ट्री में भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया है। शू फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी देखी गई। दरअसल यह शू फैक्ट्री शास्त्रीपुरम में स्थित है।

शास्त्रीपुरम इलाके में ईरो सॉफ्टी नाम की शू फैक्ट्री है। इसमें सोल बनाने का काम किया जाता है। बताया जाता है कि अचानक शुक्रवार सुबह शू फैक्ट्री के उठी आग की लपटों ने भीषण आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी शू फैक्ट्री धुएं के गुबार की चपेट में आ गयी।

शू फैक्ट्री में भीषण आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही नहीं आग में नुकसान का आकलन पता पता चल सका है।

Related Articles