Home » सवारी वाहनों में लूट-छिनैती की वारदात करने वाली महिला गैंग को किया गिरफ़्तार

सवारी वाहनों में लूट-छिनैती की वारदात करने वाली महिला गैंग को किया गिरफ़्तार

by admin
Female gang arrested for committing robbery in riding vehicles

आगरा। जनपद के थाना पिनाहट पुलिस ने लुटेरी महिलाओं का गैंग पकड़ा। जो सवारी वाहनों में बैठकर अन्य महिलाओं के आभूषण और कैश बैग पार कर देती थीं, साथ ही छिनैती की वारदात को भी अंजाम देती थीं। बुधवार को इसी तरह इस महिला गैंग ने एक घटना को अंजाम दिया। महिला ऑटो में सवार होकर अपने मायके से ससुराल जा रही थी। लुटेरी महिलाओं के गैंग ने एक महिला का मंगलसूत्र तोड़कर इको गाड़ी में सवार होकर आगरा की ओर भाग रहा था। पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर घेराबंदी कर महिलाओं के गैंग को इको गाड़ी ड्राइवर सहित दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित नीतू शर्मा पत्नी सोनू शर्मा निवासी बिजलीपुरा थाना महुआसाला बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे गांव बटेश्वर अपने मायके से ऑटो में बैठ कर भदरौली की ओर आ रही थी। तभी फरेरा चौराहे पर पहले से इको गाड़ी में महिलाओं का गैंग महिला ताक रहा था। इको गाड़ी से उतरकर महिलाओं गैंग ऑटो में आ गया, महिला को चारों ओर से घेरकर महिला के गले से मंगलसूत्र को काट दिया। महिला का मंगलसूत्र जमीन पर गिर गया। महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए भीड़ को देखकर महिलाओं का गैंग इको में सवार होकर आगरा की ओर भागने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल महिला गैंग की सूचना चौकी भदरौली को दी पुलिस ने तत्काल थानाध्यक्ष अमित कुमार को घटना की जानकारी दी।

इको गाड़ी में बैठा महिलाओं का गैंग पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 महिलाओं और ड्राइवर को इको गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने महिलाओं की गैंग को पकड़ कर इको गाड़ी सहित थाना बाह पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने पिनाहट को पुलिस को धन्यवाद दिया।

Related Articles