Home » 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, यमुना नदी में तैरता मिला शव, पत्नी ने लगाया ये आरोप

6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, यमुना नदी में तैरता मिला शव, पत्नी ने लगाया ये आरोप

by admin
Father's shadow lifted from head of 6 children, dead body found floating in Yamuna river, wife made this allegation

आगरा। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर में लापता व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बाद व्यक्ति का शव यमुना नदी किनारे तैरता मिला जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार निहाल सिंह पुत्र बाबूराम उम्र करीब 41 वर्ष निवासी सिद्ध का पुरा हरिहा जनपद फिरोजाबाद 5 दिन पूर्व घर से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने लापता हुए व्यक्ति को रिश्तेदारियों सहित हर सम्भव स्थान पर खोजा था लेकिन सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना नसीरपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लापता हुए व्यक्ति को खोजने का प्रयास कर ही रही थी। वही परिजन भी रिश्तेदारियों और आसपास के गांव में खोजने का प्रयास कर रहे थे।

आज बुधवार को सुबह तीर्थ बटेश्वर के यज्ञशाला क्षेत्र के पास ग्रामीणों को यमुना नदी किनारे व्यक्ति का शव को तैरता दिखा जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे चौकी बटेश्वर के पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी लेकर मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार कार्ड से व्यक्ति के शव की पुलिस द्वारा शिनाख्त की गई। पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी मृतक व्यक्ति के परिजनों को दी। सूचना पर तत्काल परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान लापता व्यक्ति निहाल सिंह के रूप में की। वहीं पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई निहाल सिंह की मौत पर परिजनों ने गांव के ही लोगों पर रंजिशन व्यक्ति की हत्याकर यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया हैं। फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर एवं आगरा की बाह पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक व्यक्ति पर 4 लड़के और 2 लड़कियां हैं जिनमे एक पुत्र की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, आगरा देहात

Related Articles