Home » हत्या के मामले में आरोपी 15 हज़ार ईनामी बदमाश को फतेहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के मामले में आरोपी 15 हज़ार ईनामी बदमाश को फतेहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

by admin

आगरा। डेढ़ साल पहले कुल्हाड़ी से एक दंपति की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को फतेहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गुबरोठ गांव में डेढ़ वर्ष पहले कुल्हाड़ी से काटकर एक दंपति की हत्या कर दी गई थी जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था। वही दूसरा आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने बुधवार को पकड़ कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से हत्या में शामिल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। फतेहाबाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे ₹15 हज़ार के ईनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 अक्टूबर 2018 को ग्राम गुबरौठ में एक वृद्ध तथा उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था जिसमें वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी 15 दिन बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में गणपति और डोरीलाल नाम के दो भाइयों को नामजद किया गया था। गणपत को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया वहीं डोरीलाल फरार चल रहा था जिस पर जिला प्रशासन की तरफ से ₹15000 का इनाम घोषित किया गया था। अब पुलिस ने उसे भी पकड़ कर जेल भेज दिया है।

Related Articles