Home » जालौन में फतेहाबाद का जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ की चोरी में शामिल होने का आरोप

जालौन में फतेहाबाद का जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ की चोरी में शामिल होने का आरोप

by admin
Fatehabad district panchayat member arrested in Jalaun, accused of being involved in theft of one crore

आगरा (20 May 2022 Agra News)। आगरा के फतेहाबाद का जिला पंचायत सदस्य को जालौन पुलिस ने किया गिरफ्तार। एक करोड़ की चोरी मामले में गिरोह के सदस्यों को शरण देने का आरोप। फतेहाबाद थाने में भी नामजद है जिला पंचायत सदस्य।

बताया जा रहा है कि जालौन के कुठौंद क्षेत्र में मदारीपुर के रहने वाले सराफ कृष्ण मुरारी के घर पर नौ मई को एक किलो सोना, 50 किलो चांदी की चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र निवासी गट्टपुरा फतेहाबाद आगरा, दिलकेश वर्मा निवासी पारौली सिकरवार फतेहाबाद आगरा, चांद मियां निवासी फिरोजाबाद, परमाल निवासी धौलपुर और पूनम तिवारी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सात सौ ग्राम सोना और चार किलो चांदी के साथ दो तमंचे, तीन कारतूस, एक कार, एक बाइक बरामद की गई है। दोनों धातुओं की कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई है।

फतेहाबाद थाने में भी नामजद है जिला पंचायत सदस्य
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि बरामद नई बाइक दिलकेश वर्मा की है। वह आगरा के फतेहाबाद के वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्य है। बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। वह गिरोह को शरण देता था। आगरा पुलिस को भी उसकी तलाश थी। एक मामले में आरोपी को मुकदमे से निकलवाने के लिए एसएसपी आगरा के नाम पर भी उसने 80 हजार रुपये वसूले थे। उस पर फतेहाबाद थाने में भी मुकदमा दर्ज है।

शैलेंद्र पर था आगरा पुलिस ने रखा था दस हजार का इनाम
एएसपी ने बताया कि आगरा पुलिस ने शैलेंद्र पर दस हजार रुपये का इनाम रखा था। उसने कुछ दिन पहले ही एक कार को साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदा था। कार जब्त कर ली गई है।

Related Articles