Home » आवास विकास में भगवान परशुराम चौक के साथ ‘फरसा’ का हुआ लोकार्पण

आवास विकास में भगवान परशुराम चौक के साथ ‘फरसा’ का हुआ लोकार्पण

by admin
'Farsa' inaugurated with Lord Parshuram Chowk in housing development

आगरा। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज को विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नए-नए तरीकों से लुभाने की कोशिश जारी है। वहीं एक तरफ जहां योगी सरकार नाम बदलने वाली नीति अपनाकर लगातार ब्राह्मण समाज को अपनी और खींच रहे हैं तो वहीं आगरा में मेयर नवीन जैन भी इसी नीति पर चढ़ते हुए ब्राह्मण समाज को भाजपा से लगातार जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को मेयर नवीन जैन ने आवास विकास सेक्टर 5 में भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण करने के साथ ही परशुराम जी के शस्त्र फरसा की स्थापना का लोकार्पण किया। मेयर नवीन जैन का दावा है कि पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ आगरा शहर ही ऐसा है जहां किसी चौराहे पर बहगवां परशुराम जी के शस्त्र ‘फरसा’ की स्थापना हुई है। इससे उत्साहित कार्यक्रम में मौजूद ब्राह्मण समाज ने मेयर नवीन जैन का स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नवीन जैन, समाजसेवी नितेश शर्मा, भाजपा नेत्री बीना लवानिया, क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन, पार्षद राजेश प्रजापति और समिति पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति द्वारा 51 किलो की बड़ी फूल माला पहनाकर मेयर नवीन जैन और अतिथियों का सम्मान किया गया।

लोकार्पण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मेयर नवीन जैन ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने आगरा में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई थी लेकिन तब विचार-विमर्श के दौरान यह सामने आया कि भगवान की प्रतिमा सिर्फ मंदिर में स्थापित की जा सकती है। इसके बाद हमने भगवान परशुराम का प्रमुख शस्त्र ‘फरसा’ को चौराहा पर स्थापित करने का फैसला लिया। महापौर नवीन जैन ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अभी तक आगरा शहर में भगवान परशुराम के नाम पर कुछ भी नहीं था। आज हमने भगवान परशुराम के नाम का चौक का लोकार्पण किया है। इसके साथ उनके प्रमुख शस्त्र फरसा कि यहां पर स्थापना की गई है।

Related Articles