Home » किसानों ने एडीए के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, रहन कलां टोल पर किया कब्ज़ा, सचिव को साथ में बैठाया

किसानों ने एडीए के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, रहन कलां टोल पर किया कब्ज़ा, सचिव को साथ में बैठाया

by admin
Farmers opened front against ADA, captured Rahan Kalan toll, made secretary sit together

Agra. गुरुवार को किसानों ने आगरा विकास प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रहन कला टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया और महापंचायत भी की। इस महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष किसान लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे। किसानों ने एडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया और किसानों ने ‘जमीन वापस नहीं-घर वापस नहीं’ नारे लगाना शुरू कर दिया।

किसानों की महापंचायत की सूचना पर एडीए सचिव धरना स्थल पहुँच गए। उनको अपने बीच पाकर किसानों ने उन्हें अपने बीच में बैठा लिया। किसानों का कहना था कि जब तक अधिकारी मौके पर नहीं आए जांएगे, तब तक एडीए सचिव किसानों के बीच में बैठे रहेंगे। किसानों ने उन्हें नजरबंद कर लिया।

किसानों की भारी संख्या देखकर टोल प्लाज पर तैनात कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल रहे हैं। किसानों ने ऐलान किया है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शाम तक टोल पर कब्जा करेंगे। मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलेभर के पदाधिकारी भी हैं।

दोपहर में किसानों को रहनकलां टोल पर कब्जा करते हुए कई घंटों तक उसे फ्री करा दिया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं और किसानों से बात करने की कोशिश करते रहे हैं।

Related Articles