Home » खेत पर सो रहे किसान को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

खेत पर सो रहे किसान को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

by admin

आगरा। बीती रात थाना बाह क्षेत्र के केंद्रपुरा में उस समय कोहराम मच गया जब खेत पर सो रहे एक किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी किसानों ने दौड़ लगाई और घटना स्थल पहुँच गए। खून से लथपत किसान को देखकर साथियों के होश उड़ गए। किसान को घायल अवस्था में देखकर उसके परिजनों को इस घटना की तुरंत सूचना दी और घायल को बाह के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पीड़ित परिवार ने इस मामले की जानकारी दी और तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

घटना रविवार देर रात की है। बताया जाता है कि किसान खेती की रखवाली के लिए खेत पर सो रहा था। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया और गोली मार दी। घायल किसान के परिजनों ने बताया कि गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना दी। घायल अवस्था मे उन्हें बाह के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन लेकिन रात में बाह के
सीएचसी अस्पताल में किसी के भी मौजूद न होने से उचित उपचार नही मिला और घायल युवक को सुबह आगरा रेफर कर दिया गया। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह उन्हें नही मालूम है।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है जिससे इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

Related Articles