फिरोजाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के समीप उस समय कोहराम मच जब दो ट्रैक्टरों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दोनों ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। लोगों की चीखपुकार सुनकर ग्रमीणों ने दौड़ लगाई और सभी घायलो को 108 एम्बुलेंस से जिला संयुक्त अस्प्ताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। घायलों में तीन मरीजो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी घायल रजोपुर में किसी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रेक्टर ट्राली नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के समीप पंहुचा तभी सामने से एक ओर ट्रैक्टर आ गया और दोनों की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमे तीन लोगों की हालत गंभीर है।
इस घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए और इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गयी।