Home » आगरा में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट पर एत्मादपुर थाना घेरा

आगरा में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट पर एत्मादपुर थाना घेरा

by admin

आगरा (21 May 2022 Agra News)। आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा एत्मादपुर थाना। कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप।

आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एत्मादपुर थाने का घेराव किया। दरोगा द्वारा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में विधायक के आश्वास के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

एत्मादपुर थाना क्षेत्र निवासी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष भोला त्यागी का कहना था कि वे अपने भाई से संबंधित एक शिकायत के मामले में जानकारी करने के लिए थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां दरोगा सचिन जावला ने गालियां देते हुए उन्हें हवालात में बंद कर दिया। जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं शांति भंग की धारा में भाजपा कार्यकर्ता भोला त्यागी को जेल भेज दिया।

इसकी जानकारी होने पर एत्मादपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह द्वारा फोन पर दरोगा पर कार्यवाही होने के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुए।

Related Articles