आगरा। फतेहाबाद के बस स्टैंड स्थित एक सैलून में दबंगों ने घुसकर युवक के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं दबंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के बस स्टैंड स्थित मार्केट में पंकज पुत्र विशन कुमार की हेयर कटिंग सैलून है। रविवार सुबह नवी शेर, उसका भाई इशहाक पुत्र गढ़ बने खां वहां पर पहुंचे उन्होंने सैलून में घुसते ही संचालक पंकज से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के चलते दुकान के कांच टूट गए, वहीं पंकज बुरी तरह घायल हो गया। उस पर दोनों दबंगों ने धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में सैलून संचालक मौके पर जुट गए जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए।
घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल पंकज को उपचार के लिए फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने पंकज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी नवी शेर को गिरफ्तार कर लिया गया।