Home » आधी आबादी के प्रति भेदभाव ख़त्म करने को घर से ही करनी होगी शुरुआत

आधी आबादी के प्रति भेदभाव ख़त्म करने को घर से ही करनी होगी शुरुआत

by admin

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण शिक्षा संस्थान एवं एम बी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड 19 के नगला टेकचंद स्थित बी.डी. मांटेसरी पब्लिक स्कूल में महिला सम्मान समारोह और विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। आधी आबादी को समर्पित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित व पूर्व भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष डॉ. मन्जू गुप्ता शामिल हुई। दोनों मुख्य अतिथियों ने शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विश्व महिला दिवस के उप्लक्षय में मिले इस सम्मान को पाकर सभी सम्मानित महिलाएं खुश नजर आई।

अपने विचार रखते हुए राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। हमें अपने आप पर विश्वास रखते हुए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना चाहिए। निर्मला दीक्षित जी ने कहा कि हमें बेटियों पर होने वाले अत्याचार को घर से ही रोकना होगा क्योंकि हम ही बच्चों में लिंग भेद करना शुरू करते हैं। जबकि महिला और पुरूष एक गाडी के ही दो पहिये है जिनका एक दूसरे के बिना चलना संभव नही है।

समाजसेवी व भाजपा नेत्री डॉ. मंजू गुप्ता का कहना था कि महिलाओं के लिए 8 मार्च का दिन विशेष होता है, इसे खुलकर जीना चाहिए। आज आधी आबादी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। इसलिए अपने हक के लिए स्वयं खड़ा होना चाहिए।

संस्थान के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने कहा कि महिलाओं श्रमिकों के कौशल विकास हेतु तकनीकी योजनाओं से जोड़ा जाए तभी देश व प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ेगा। महिलाएं दो परिवारों को संस्कार देती हैं जिनकी सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है तो देश की प्रगति में भी उसका अहम योगदान है। आज सबसे दयनीय स्थिति महिला श्रमिकों की है। अगर हम उन्हें प्रशिक्षित कर उनकी प्रतिभाओं को निखारे तो महिला श्रमिको भी पुरुषों के बराबर काम मिलेगा और मजदूरी भी।

कार्यक्रम का संचालन करने वाले उत्तर प्रदेश ग्रामीण श्रमिक शिक्षा संस्थान के कोडिनेटर संजय शर्मा व पिंकी जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम उद्देश्य देश—विदेश में उपलब्धियां हासिल कर रहीं महिलाओं को सम्मनित करने के लिए किया जाता है। आज भी महिला श्रमिकों को सम्मानित करके उनका मनोबल बढ़ाने ल प्रयास किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुस्कान टीम के साथ ई.एच.ए से सेलबिना डेबिड, शालू डेबिड, बन्नी सिंह, जितेन्द्र सविता, साकिर खाँन, सचिन, चरन सिंह, सीमा, विमलेश उपस्थित रहे।

Related Articles