Home » यमुनापार में पुलिस की डकैतों से हुई मुठभेड़, दो डकैत एक पुलिसकर्मी घायल

यमुनापार में पुलिस की डकैतों से हुई मुठभेड़, दो डकैत एक पुलिसकर्मी घायल

by admin
Encounter with police dacoits in Yamunapar, two dacoits injured a policeman

आगरा। थाना एत्मादुद्दौला के यमुना किनारे आज शनिवार तड़के सुबह पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो डकैतों को गोली लगी है जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज दिया है। साथ ही मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश कमला नगर इलाके में कोई बड़ी डकैती की फिराक में आए थे। इनके पांच अन्य साथियों को रात को ही थाना न्यू आगरा क्षेत्र में पकड़ा गया है।

थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के रामबाग फ्लाईओवर के पास यमुना किनारे तड़के सुबह पुलिस की दो डकैतों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दोनों डकैत कमला नगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद प्रभारी बरहन ने छलेसर क्षेत्र से डकैतों की घेराबंदी शुरू कर दी। जिस पर वे रामबाग की तरफ भागे, पुलिस ने उन्हें यमुना नदी किनारे पकड़ने की कोशिश की।

घेराबंदी के दौरान दोनों डकैतों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपनी तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी जिससे दोनों डकैत पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, इलाज के लिए इमरजेंसी भेज दिया गया है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया देर रात पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 7 बदमाशों में से 5 को थाना न्यू आगरा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ लिया था। वहीं से भागे यह दो अन्य बदमाश सुनील बघेल और सुनील कुशवाहा कमला नगर क्षेत्र में किसी बड़ी लूट को अंजाम देने वाले थे।

मुखबिर की सूचना पर आज सुबह डकैतों को घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गई जिस पर डकैतों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगी है जिन्हें घायल अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल है उसका इलाज कराया जा रहा है। इन बदमाशों के पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए। ज्यादा जानकारी के लिए अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles