Home » पीसीसीएम अवार्ड से आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित

पीसीसीएम अवार्ड से आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित

by admin

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के पीसीसीएम शशीकांत द्वारा आगरा रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत 10 कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) अवार्ड से और 5 कर्मचारियों को ग्रुप अवार्ड से नवाजा गया। उत्तर मध्य रेलवे जोन स्तर पर आयोजित समारोह में ये सभी कर्मचारी सम्मानित किए गए।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में मगन सिंह मीना, ब्रजेश बघेल, मोहन लाल मीना, नितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, उमेश चन्द्र गर्ग, धर्मेश पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, हेमेन्द्र कुमार मौर्य, हामिद अली शामिल थे। प्रयागराज में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दो-दो हजार रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र देकर इन सभी को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 5 कर्मचारियों को ग्रुप अवार्ड मिला। ग्रुप अवार्ड वाले वाले सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के साथ राशिद जमील, अशोक कैथवास, मनमोहन एवं एच आर मीना कर्मचरियों को सम्मिलित रूप से दो हजार पांच सौ रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए गए। रेल प्रशासन अपने कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए समय-समय पर पुरस्कार वितरित कर सम्मानित तथा अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित करता है। यह पुरस्कार मण्डल स्तर से लेकर प्रधान कार्यालय तक प्रदान किए जाते हैं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के कर्मचारी यात्रियों से सीधे जुड़े होते हैं। यात्रियों से मधुर व्यवहार बनाना आप सभी का कर्तव्य है, इससे रेल की छवि अच्छी बनेगी। ड्यूटी के दौरान यूनिफार्म में रहें और यात्रियों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के यात्री एवं माल यातायात से आय में काफी वृद्धि हुई है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

इस समारोह में उत्तर मध्य रेलवे के सीसीएमएफएम अनुमनी त्रिपाठी, उप सीसीएम क्लेम हिमांशू शुक्ला, उप सीसीएमएफएम डॉ जितेंद्र कुमार सीनियर डीसीएम (वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी) नवनीत दीक्षित, सीनियर डीसीएम (प्रयागराज) विपिन सिंह एवं वीरेंद्र सिंह सहायक वाणिज्य प्रबंधक आगरा एवं विभिन्न मंडलों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment