Home » फ़िरोज़ाबाद जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने की सांकेतिक हड़ताल

फ़िरोज़ाबाद जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने की सांकेतिक हड़ताल

by pawan sharma

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के सभी परमानेंट कर्मचारी द्वितीय, श्रेणी, तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपने इस आंदोलन को तेज किया और मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही।

कार्य बहिष्कार के दौरान संघ के अध्यक्ष रामगोपाल सिंह का कहना था कि कुछ दिनों पूर्व एक बीस सूत्रीय ज्ञापन कर्मचारियों से संबंधित मांगों को लेकर सीएमएस को दिया गया था जिन पर अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। इसलिए जिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। अभी दो घण्टे का कार्य बहिष्कार कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भी धरना स्थल पहुँच गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला अस्पताल का अस्तित्व समाप्त करके स्वशासी राजकीय मेडीकल कालेज में परिवर्तित कर दिया गया है और समस्त चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को अपने मूल विभाग चिकित्सा एव स्वास्थ्य को छोड़कर चिकित्सा शिक्षा विभाग में बिना कर्मचारियों की राय के शामिल किया गया। जिससे सभी के आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान सभी कर्मचारीयो ने एक सुर में कहा कि काम कहीं भी करा लो लेकिन हमारा वेतन हमारी नियुक्ति वाले विभाग से ही मिलना चाहिये। पूर्व मंत्री ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।

इस दौरान डा. राजीव पचौरी, संघ की संयोजक रागिनी तिवाती, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, देवेश शर्मा, सुमन कुशवाह, सरोज, आलोक, धर्मेंद्र, मुकेश, अशोक सुमन, पुष्पा सिंह, बसन्ती, पातीराम, प्रदीप कुमार देवेन्द्र फार्मासिस्ट आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment