Home » इंजन में ख़राबी होने पर यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंजन में ख़राबी होने पर यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

by admin
Emergency landing on Yamuna Expressway when the engine is worried

Mathura. गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Plane Emergency Landing) कराई गई है। जैसे ही प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना प्रशासन को हुई तो तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विमान की लैंडिंग को लेकर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक (Traffic Stop) दिया गया। विमान की लैंडिंग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि प्लेन की वजह से करीब डेढ़ किमी पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के पायलट और को-पायटल दोनों सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि इंजन में खराबी आने की वजह से प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन- 72 पर कराई गई। खबर के मुताबिक हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरने वाले प्लेन की लैंडिंग जेवर टोल से थोड़ी ही दूर पर हुई। प्लेन ने नारनौल से अलीगढ़ (Narnaul To Aligarh) के लिए उड़ान भरी थी लेकिन अचानक उसके इंजन में कुछ कमी आ गई।

इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि ग्लाइडर के दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कंट्रोल रूम को खबर देने के बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच गई। नारनौल से उड़ान भरने के बाद प्लेन में कुछ गड़बड़ी हो गई जिसके बाद पायलट को इस तरह का फैसला लेना पड़ा।

Related Articles