Home » शर्मनाक : सिपाही ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

शर्मनाक : सिपाही ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

by admin

मथुरा। मथुरा पुलिस में इस समय एक घटना से हड़कंप मचा हुआ है। जिस पर मासूमो की सुरक्षा का दायित्व था उसी ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग की है। परिक्रमा मार्ग पर किराए के मकान में एक सिपाही केपी सिंह रहता है जिसने पास के ही घर मे रहने वाले 7 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोग जुट गए और आरोपी सिपाही को पकड़कर थाने ले आई।

बताया जाता है कि मासूम घर के बाहर खेल रहा था तभी सिपाही केपी सिंह मासूम बच्चे को घर बुलाया और कुकर्म करने लगा। बच्चा जब रोने लगा तो मासूम की रोने की आवाज सुनकर उसके परिजन व क्षेत्रीय लोग दौड़े तो सिपाही को कुकर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी सिपाही को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बताया जाता है कि आरोपी सिपाही डायल 100 पर तैनात है। पुलिस बच्चे और सिपाही को थाने ले आई। पहले तो पुलिस मामले को दबाने पर लगी लेकिन लोगों के आक्रोश और उच्च अधिकारियों तक बात पहुँचने पर मामले की जांच के जुटी।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ गोवर्धन विजय शंकर मिश्रा व एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मासूम से बात की तो मासूम बच्चे ने बार-बार सिपाही पर अपने साथ गंदी हरकत करने की बात कही। एसएसपी शलभ माथुर ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। पुलिस बच्चे का मेडिकल करा रही है तो आरोपी सिपाही पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment