Home » बिजली कर्मचारियों ने डीवीवीएनएल पर शुरू किया धरना, यह हैं प्रमुख मांगें

बिजली कर्मचारियों ने डीवीवीएनएल पर शुरू किया धरना, यह हैं प्रमुख मांगें

by admin
Electricity employees started picketing on DVVNL, these are the main demands

आगरा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विभिन्न मांगों के साथ बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम पर एकत्रित हैं। धरना प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की और शासन के प्रति कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से अपनी मांगों को उठाया जा रहा है लेकिन आश्वासन के बाद मांगे पूरी न होने पर एक बार फिर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए, कर्मचारियों द्वारा शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारी संघ के नेताओं के अनुसार अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

यह हैं प्रमुख मांगें

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों का वेतन 28000, समय से सभी कर्मचारियों को वेतन मिले, स्थाई कर्मचारियों का ग्रेड पे 4600 जाए, और जो भी समस्याएं उनको सरकार सुने। इन सभी मांगों के साथ धरना प्रदर्शन जारी है।

Related Articles