Home » Agra: पुत्रवधू पर घर से जबरन निकालने का वृद्ध दंपति ने लगाया आरोप, दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

Agra: पुत्रवधू पर घर से जबरन निकालने का वृद्ध दंपति ने लगाया आरोप, दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

by admin
Elderly couple accused of forcibly evicting daughter-in-law from home, forced to eat stumbling blocks

आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र के आलमगंज इलाके के रहने वाले वृद्ध दंपति को उनकी पुत्रवधू ने घर से बाहर निकाल दिया। वृद्ध दंपति का आरोप है कि पुत्रवधू ने उनके साथ हद दर्जे की बदतमीजी की

लोहामंडी थाना क्षेत्र के आलमगंज इलाके के रहने वाले वृद्ध दंपति को उनकी पुत्रवधू ने घर से बाहर निकाल दिया। वृद्ध दंपति का आरोप है कि पुत्रवधू ने उनके साथ हद दर्जे की बदतमीजी की, गाली गलौज की।

जबरन ताला तोड़कर अपनी बहनों को मकान में प्रवेश करा दिया और उन्हें घर से निकाल दिया। आज की स्थिति में बुजुर्ग दंपत्ति दर-दर की ठोकरें खा रहा है और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय के लिए चक्कर काट रहा है।

वृद्ध दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्या को हल कराने के लिए कोई भी कार्यालय नहीं छोड़ा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के यहां दिन-रात मत्था टेका। बावजूद इसके अभी तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है।

इस संबंध में वृद्ध दंपति ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को सौपे हैं। इन सीसीटीवी फुटेज में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि वृद्ध दंपत्ति को घर से बाहर निकालने वाली पुत्रवधू जबरन गुंडई के बल पर अपनी बहनों को घर में प्रवेश करा रही है और वृद्ध दंपत्ति को घर से बाहर निकाला जा रहा है।

वृद्ध दंपति का कहना है कि पुलिस अधिकारियों की दलील है कि यह आपसी विवाद है। पारिवारिक झगड़ा है जिसे बैठकर निपटाया जाए। मगर अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। लिहाजा वृद्ध दंपत्ति ने मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Comment