Home » गंगा स्नान को जा रहे आगरा के श्रद्धालुओं से भरी आयशर गाड़ी नहर में गिरी

गंगा स्नान को जा रहे आगरा के श्रद्धालुओं से भरी आयशर गाड़ी नहर में गिरी

by admin
Eicher car full of devotees of Agra going to bathe in the Ganges fell into the canal

आगरा (30 May 2022 Agra News)। गंगा स्नान को जा रहे आगरा के श्रद्धालुओं से भरी आयशर गाड़ी नहर में गिरी। एक की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल। एसएन मेडिकल कॉलेज किए रेफर

थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ ख्वासपुरा के रहने वाले कई परिवारों के सदस्य गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। अपने पूर्वजों को स्नान कराने के लिए ये सभी जा रहे थे। ये सभी आयशर गाड़ी में सवार थे। इनकी संख्या 45 से 50 बताई जा रही है। सभी रविवार रात को रवाना हुए।

घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी सूरज सिंह कुशवाहा के मुताबिक, बीती रात 2:30 बजे का समय रहा होगा। जब आयशर गाड़ी जनपद हाथरस को क्रॉस कर रही थी। गाड़ी अचानक एक नहर में जा गिरी। सभी लोग नहर में डूब गए। इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी योगिता ने बताया कि हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध बलराम की मौत हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि अन्य सदस्यों को गंभीर अवस्था में हाथरस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

आगरा के परिवारों में कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही आगरा के परिवारों में कोहराम मच गया है। चीख पुकार का माहौल है। वही हाथरस पुलिस इस घटनाक्रम के बाद अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles