Home » पुलिस-प्रशासन की सख़्ती के चलते सपाई न कर सके प्रदर्शन, सभी पदाधिकारी घर में नजरबंद

पुलिस-प्रशासन की सख़्ती के चलते सपाई न कर सके प्रदर्शन, सभी पदाधिकारी घर में नजरबंद

by admin

आगरा। नागरिक संसोधन बिल को लेकर देशभर में चल रहे प्रदर्शन के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर आगरा में नागरिक संसोधन बिल के साथ अन्य समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुँच रहे सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सपा के वरिष्ठ नेताओं और निर्वतमान शहर व जिलाअध्यक्ष के घरों पर पुलिसबल तैनात कर उन्हें घरों में ही नजर बंद कर दिया जिससे कोई भी सपाई प्रदर्शन के लिए सड़कों पर न उतर सके। सैकड़ों की संख्या में सपाई सपा कार्यलय पर एकत्रित हुए लेकिन प्रदर्शनकारी सपाइयों को पुलिस ने कार्यालय से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया और बसों के माध्यम से संबंधित थानों पर ले गए।

सपा के निवर्तमान शहर अध्यक्ष वाजिद निसार और जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव को पुलिस ने नजर बंद कर दिया और उन्हें घर से ही नही निकलने दिया। पार्टी नेताओं को तहसील के प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देना था तो वहीं जिला मुख्यालय पर महामहिम के नाम ज्ञापन सौपना था लेकिन पुलिस प्रशासन के चलते सपाई अपने मंसूबों में कामयाब नही हो पाए।

वहीं पूर्व सपा शहर अध्यक्ष जैसे ही अपने समर्थकों के साथ दौलपुर हॉउस पहुंचे तो पुलिस ने वहीं रोक लिया और ज्ञापन लेकर सभी सपाइयों को वापस लौटा दिया।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना था कि नागरिक संशोधन बिल के साथ प्रदेश में बढ़ते अपराध महिलाओं की सुरक्षा, डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई को लेकर यह प्रदर्शन था लेकिन सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया है। इस लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार था लेकिन सरकार ने इस अधिकार से उन्हें वंचित कर दिया। प्रदेश की तानाशाही के विरोध में सपा कार्यकर्ता हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखेगा।

सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों का कहना था कि शहर में धारा 144 लागू है जिसके तहत किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक है। सपाइयों ने कानून का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की गई है।

Related Articles