Home » मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे, हुआ पथराव, 9 लोग घायल

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे, हुआ पथराव, 9 लोग घायल

by admin
Due to a minor dispute, two sides fought fiercely with sticks, stone pelting, 9 people injured

आगरा। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें गाली गलौज के साथ जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के करीब 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरुअनपुरा में शनिवार को सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज के साथ आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुए झगड़े में जमकर ईंट पत्थर चले पथराव हुआ। जिसमें प्रथम पक्ष के दीपेंद्र सिंह उत्तर रामपाल उम्र 30 वर्ष, ओमप्रकाश पुत्र श्री दयाल उम्र 62, जोगिंदर सिंह पुत्र रामकिशन उम्र 32 वर्ष, गजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश उम्र 40 वर्ष गंभीर घायल हो गए तो वहीं दूसरे पक्ष के सूरज पुत्र जोत सिंह उम्र 27 वर्ष, सज्जन सिंह पुत्र जोत सिंह उम्र 52 वर्ष, मनोरमा पत्नी सज्जन सिंह उम्र 51 वर्ष, गंभीर घायल हो गए। प्रहलाद पुत्र सज्जन सिंह उम्र 28 वर्ष, धर्म सिंह पुत्र सज्जन सिंह उम्र 18 वर्ष मारपीट में चोटिल हो गए।

झगड़े और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । वही प्रथम पक्ष के गंभीर घायल दीपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, एवं गजेंद्र सिंह की हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles