Home » खुले कुएं में गिरा सांड, गौ रक्षा क्रांति संगठन के प्रयास से निकला सकुशल

खुले कुएं में गिरा सांड, गौ रक्षा क्रांति संगठन के प्रयास से निकला सकुशल

by pawan sharma

आगरा। बीते सोमवार रात आगरा ग्वालियर रोड स्थित सेवला सराय में खुले कुएं में एक सांड गिर गया था। कुए में गिरने से सांड बुरी तरह फंस गया और निकलने के लिए छटपटाने लगा। कुएं में सांड के गिर जाने की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने गौ रक्षा क्रांति की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँचे गौ रक्षा क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थिति देखी और इसकी सूचना प्रशासन और क्षेत्रीय पुलिस को दी।

पुलिस और प्रशासन के पहुँचने से पहले ही गौ रक्षा क्रांति संगठन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सांड को बचाने का कार्य शुरु कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से टीम के एक सदस्य कुएं में उतरा और साड को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर धीरे धीरे रस्सा को खींचना शुरू कर दिया। करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद टीम को कामयाबी मिली और सांड जीवित ऊपर निकाल लिया गया। सांड के जीवित निकलते ही क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।

इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुशवाहा, दिनेश ठाकुर, सूरज कश्यप, हरेंद्र त्यागी के साथ साथ गौ रक्षा क्रांति की टीम क्षेत्रवासी सभी के सहयोग से सांड की जान बच सकी।

Related Articles

Leave a Comment