Home » डॉ. संजीव जैन का हुआ आकस्मिक निधन, मृत्यु के बाद भी दो अंधेरी ज़िंदगी को कर गए रोशन

डॉ. संजीव जैन का हुआ आकस्मिक निधन, मृत्यु के बाद भी दो अंधेरी ज़िंदगी को कर गए रोशन

by admin
Dr. Sanjeev Jain died suddenly, even after death, two dark lives were illuminated

आगरा। सहर्ष वेलफेयर सोसायटी आगरा के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार जैन का आज प्रातः 9:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी रंजीता जैन और पुत्र आयुष जैन ने डॉ संजीव की इच्छा अनुसार नेत्रदान किया, जिससे दो नेत्रहीनों को रोशनी मिल सकेगी।

डॉक्टर संजीव कुमार जैन इंदिरापुरम, शमशाबाद रोड आगरा के निवासी थे जो कि यमुना किनारा स्थित महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रह चुके हैं। वे शुरू से प्रतिभावान थे और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में उनकी रुचि रहती थी, साथ ही दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनकी मृत्यु पर सकल जैन समाज आगरा में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में लोग उन की शव यात्रा में शामिल हुए।

Dr. Sanjeev Jain died suddenly, even after death, two dark lives were illuminated

सहर्ष वेलफेयर सोसाइटी, सकल जैन समाज और महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज परिवार ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया। दिवगंत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना की।

Related Articles