Home » डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दबंगों ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर की हत्या

डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दबंगों ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर की हत्या

by admin
Double murder stirred up, rioters shot and killed two cousins

आगरा। पुरानी रंजिश के चलते चकरोड़ के विवाद में दबंगों ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर से आगरा पुलिस प्रशासन से हड़कंप मच गया तो वहीं जानकारी पर आगरा एसएसपी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। दो पक्षों के बीच झगड़े और फायरिंग में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव चित्रपुरा निवासी महेश पुत्र कमल सिंह उम्र करीब 45 वर्ष अपने चचेरे भाई दिनेश पुत्र अतर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष गुरुवार को दोपहर खेत पर गए थे। परिजनों के मुताबिक तभी गांव के ही खेत पर दबंग कल्लू और अशोक पुत्रगण गंगा सिंह, अपने खेत में पानी लगा रहे थे। उसी दौरान दबंगों द्वारा खेत की मेड़ चकरोड काट ली गई, जिससे पानी महेश और दिनेश के खेत में चला गया। जिसका उन्होंने विरोध किया तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहस बाजी हो गई। आरोप है कि दबंग पक्ष के कल्लू ,अशोक ने अपने परिवार के घनश्याम, हुकुम सिंह, शिव कुमार और एवरन सिंह ने अपने पुत्रों के साथ महेश और दिनेश को रास्ते में घेर लिया। मारपीट करते हुए दोनों पर हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी और फायरिंग की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने तत्काल दोनों घायल चचेरे भाई दिनेश और महेश को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। एक साथ हुई दो भाइयों की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं डबल हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सर्किल फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डबल मर्डर हत्या की सूचना पर एसएसपी आगरा सुधीर कुमार, एसपी प्रोटोकॉल सहित क्षेत्राधिकारी बाह एवं पिनाहट सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों से जानकारी ली। एसएसपी आगरा ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को गठित किया है। तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक साथ दो भाइयों की हत्या से गांव में भय का माहौल है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर मामले की छानबीन की जा रही है।

2 वर्ष पूर्व हुआ था दोनों पक्षों में जमीनी विवाद

चित्रपुरा गांव में गुरुवार को एक साथ हुए डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दबंगों द्वारा दो चचेरे भाइयों को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश जारी है। ग्रामीणों की मानें तो 2 वर्ष पूर्व दोनों पक्षों में जमीनी खेती के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था और मामला शांत हो गया था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल कोई रंजिश और विवाद वाला मामला नहीं था। अचानक हुए विवाद में दबंग पक्ष द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

Related Articles