Home » नेपाल से डबल इंजन एयरक्राफ्ट लापता, भारतीय भी थे सवार, हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल से डबल इंजन एयरक्राफ्ट लापता, भारतीय भी थे सवार, हेल्पलाइन नंबर जारी

by admin
Double engine aircraft missing from Nepal, Indians were also aboard, helpline number released

नई दिल्ली (29 May 2022 )। नेपाल से डबल इंजन एयरक्राफ्ट लापता। चार भारतीय समेत 22 यात्री ​थे सवार। शाम तक नहीं चला कुछ पता। हेल्पलाइन नंबर जारी।

नेपाल से आज सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरने के बाद से तारा एयर का 9एनएईटी डबल इंजन एयरक्राफ्ट लापता है। पोखरा से जोमसोम के लिए इसने उड़ान भरी थी। 11 बजे के बाद संपर्क टूट गया। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। संपर्क भी टूट गया है। ऐसे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एक नदी के किनारे विमान का मलबा मिला है। लेकिन इस बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है।

चार भारतीय समेत 22 यात्री थे
बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट में तीन क्रू मेंबर और चार भारतीय समेत 22 यात्री थे। नेपाल आर्मी के मुताबिक, स्थानीय लोगों से पता चला है कि एयरक्राफ्ट मुस्तांग जिले के मानापती हिमाल क्षेत्र की लाम्छी नदी के किनारे क्रैश हुआ है। मौसम बेहद खराब है। सैनिक वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरक्राफ्ट में अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी भारतीय यात्री हैं। नेपाल में भारतीय दूतावास ने यह नंबर जारी किया है। 977—9851107021

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles