Home » कालिंदी विहार में डॉक्टर पति, पत्नी और ‘वो’ में मारपीट

कालिंदी विहार में डॉक्टर पति, पत्नी और ‘वो’ में मारपीट

by admin
Doctor husband, wife and she fight in Kalindi Vihar

आगरा। कालिंदी विहार में डॉक्टर पति, पत्नी और वो में मारपीट। 19 साल पहले डॉक्टर का हुआ था बाल विवाह।

थाना एत्मादुद्दौला के कालिंदी विहार में पति पत्नी और वो में मारपीट हो गई। पति फिरोजाबाद जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर है। डॉक्टर और उसकी पत्नी का बाल विवाह हुआ था। करीब 11 साल पहले ही पत्नी की विदा हुई है। लंबे समय से पत्नी सिद्धार्थनगर में रह रही थी। जब उसे जानकारी मिली कि उसका पति कालिंदी विहार वाले घर में किसी लड़की के साथ रह रहा है तो वह आगरा पहुंच गई। वहीं पर पति पत्नी और वो में मारपीट हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस दोनों पक्ष का मेडिकल करा रही है।

19 साल पहले हुआ था बाल विवाह
उत्तर प्रदेश की सिद्धार्थ नगर की रहने वाली महिला का बाल विवाह करीब 19 साल पहले डॉक्टर से हुआ था। शादी के समय दोनों नाबालिग थे। इसलिए उनका गौना नहीं हुआ। करीब 11 साल पहले बालिग होने पर महिला की विदाई हुई। उसके दो जुड़वा बच्चे भी हैं जिनकी उम्र 11 साल है।

घायल हालत में पहुंची थाने
पीड़ित पत्नी रविवार शाम को घायल अवस्था में थाना एत्मादुद्दौला पहुंची, जहां साथ में उसका पति डॉक्टर भी था। डॉक्टर वर्तमान में सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हैं। कालिंदी बिहार के राधिका गार्डन के पास रहता है।

खर्चे के रुपये भेजना किया बंद
डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि वह लंबे समय से अपने पति के साथ सिद्धार्थनगर में रह रही थी। जब उनका स्थानांतरण फिरोजाबाद हो गया तो उनके पति ने आगरा में रहना शुरू कर दिया। कुछ समय तक सब कुछ सही चलता रहा। पति समय पर खर्चे के पैसे भी भिजवा दिया करता था, लेकिन जब कुछ समय से पैसे आना बंद हो गए तो वह आगरा आ गई।

दूसरी लड़की से शादी करने का आरोप
पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। उसको लेकर कालिंदी विहार वाले मकान में रहता है। शाम को जब वह अपने पति के पास घर गई तो उसकी प्रेमिका और पति ने उसके ऊपर चाकू लेकर हमला कर दिया। वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसी ने पुलिस को विवाद की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पत्नी लगा रही झूठे आरोप
डॉक्टर का कहना है कि उसकी पत्नी उस पर झूठे आरोप लगा रही है। जबकि उसने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दे रखी है। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन भी है। वह कई बार कोर्ट में इस मामले के संबंध में तारीख पर जा चुका है। लेकिन उसकी पत्नी एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंची है। डॉक्टर का कहना है कि मेरा किसी भी अन्य महिला से कोई भी संबंध नहीं है। जिस महिला को लेकर उसकी पत्नी विवाद कर रही है वह सिर्फ उसकी पड़ोसी है।

मेडिकल के लिए भेजा
थाना एत्माद्दौला प्रभारी सत्यदेव शर्मा का कहना है कि पति-पत्नी का आपसी विवाद थाने पर आया था। उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया गया था। दोनों पक्ष ने तहरीर दी है या नहीं यह जानकारी कर बताएंगे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles