Home » शादी में डीजे बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, पहले बारात बैरंग लौटी फिर हुआ ये

शादी में डीजे बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, पहले बारात बैरंग लौटी फिर हुआ ये

by admin
DJ became an arena for marriage, kicked and punched fiercely, first the procession came back again

Agra. डीजे पर नाचने गाने को लेकर शादी में बबाल हो गया। देखते ही देखते डीजे मारपीट का अखाड़ा बन गया और जमकर मारपीट हुई। शराबियों ने जमकर लात घूसे चलाए, जो सामने आया उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद हंगामा इतना खड़ा हो गया कि बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। शादी रचाने आया लड़का भी अपनी किस्मत को कोसते हुए रोने लगा और बिना दुल्हन साथ लिए अपने गांव बारातियों सहित वापस पहुंचा।

थाना बरहन के गांव अमानाबाद (नगरिया) में बुधवार रात्रि मथुरा जनपद के राया से बारात आयी थी। घुड़ चढ़ाई और जय माला का प्रोग्राम शांति से हो गया लेकिन कुछ शराबियों ने डीजे बजाकर उस पर नाचना शुरू कर दिया। इसी को लेकर बाराती व घराती पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कई बारातियों के कपड़े भी फट गए। इस पर लड़का पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने नाराजगी जताते हुए अपनी बेइज्जती होने की बात कही और बारात वापिस ले गए। बारात लौटने की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और घटना की जानकारी की तब तक बारात बिना दुल्हन लिए बैरंग लौट चुकी थी।

DJ became an arena for marriage, kicked and punched fiercely, first the procession came back again

काफी मशक्कत के बाद एक दूसरे पक्ष के सभ्रांत लोंगों एकत्रित हुए और दोनों पक्षों में राजीनामा कराया और दोबारा से बरात शादी के लिए बुलाई गई और किसी तरह समझा बुझाकर लड़का लड़की पक्ष के लोगों को एकत्रित किया गया और दूसरे दिन सुबह बारात वापिस बुलाई गई। दूल्हा और दुल्हन के फेरे कराए गए और दुल्हन को विदा किया।

ग्राम प्रधान रामबीर गौतम ने बताया कि डीजे को लेकर कुछ लोंगो में विवाद हो गया था। इसी को लेकर बारात वापिस चली गयी थी लेकिन लड़का पक्ष के लोंगो को समझा बुझाकर बारात को वापिस बुलाया गया है। सभ्रांत लोंगो के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी करने के बाद लड़की को विदा कर दिया है।

Related Articles