Home » लॉकडाउन खुलने के बाद से आर्थिक मार झेल रहे दिव्यांग जनों ने आगरा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

लॉकडाउन खुलने के बाद से आर्थिक मार झेल रहे दिव्यांग जनों ने आगरा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

by admin
Divyang people who are facing financial hit since the lockdown opened, demonstrated at Agra Headquarters

आगरा। बुधवार को आगरा जिला मुख्यालय पर भारतीय दिव्यांग यूनियन संस्था के बैनर तले दर्जनों दिव्यांगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय दिव्यांग यूनियन के जिला अध्यक्ष बॉबी गोला के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण दिव्यांग समाज की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हुई है। महंगाई भी दस गुना बढ़ चुकी है। ऐसे में पाँच सौ रुपये महीने में दिव्यांगों का गुजारा नहीं होता है। लिहाजा इस प्रकरण को लेकर दिव्यांग समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मासिक पेंशन कम से कम पांच हजार रुपये महीना किए जाने की मांग की है।

आपको बताते चलें कि भारतीय दिव्यांग यूनियन में सभी प्रकार के दिव्यांग वर्ग का संगठन तैयार किया गया है जिसको लेकर दिव्यांग अपनी बात जिला प्रशासन और शासन तक पहुंचाते हैं। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों का कहना था कि इस प्रकरण को लेकर कई बार जिला प्रशासन आगरा को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया मगर अभी तक स्थिति जस की तस है।

आक्रोशित दिव्यांगों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में दिव्यांग आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीँ जिला प्रशासन आगरा ने भारतीय दिव्यांग यूनियन का ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया है कि उनकी इस मांग को सरकार के सामने रखा जाएगा।

Related Articles