Home » जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का हुआ ट्रांसफर, ये होंगे आगरा के नए डीएम

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का हुआ ट्रांसफर, ये होंगे आगरा के नए डीएम

by admin

आगरा। आज शनिवार देर रात शासन स्तर से आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण सूची जारी हुई है जिसके मुताबिक आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह नवनीत सिंह चहल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी हो रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही आगरा डीएम का तबादला हो सकता है। स्थानांतरण सूची के मुताबिक आगरा के वर्तमान जिला अधिकारी प्रभु नारायण सिंह को राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी राहत आयुक्त का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

वहीँ नवनीत सिंह चहल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है जो अभी वर्तमान में मथुरा के जिलाधिकारी हैं।

शासन ने देर रात तबादलों की सूची जारी की।

Related Articles

Leave a Comment