Home आगरा जिला अस्पताल ने बनाया चिंताजनक नया रिकॉर्ड, नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार

जिला अस्पताल ने बनाया चिंताजनक नया रिकॉर्ड, नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार

by admin

Agra. आगरा के जिला अस्पताल ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। यह रिकॉर्ड एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने का है। आगरा शहर में स्वानों और बंदरो का आतंक इतना बढ़ गया है कि सोमवार को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाते लगाते एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया। सोमवार को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज के लगभग 684 वैक्सीन लगी जिसमें डॉग बाइट के मामले अधिक थे। एक दिन में 684 वैक्सीन लगने से सीएमएस अनीता शर्मा भी शॉक्ड थी। उन्होंने इसके लिए निगम को जिम्मेदार ठहराया।

आगरा शहर में स्वानों और बंदरों का आतंक इस कदर है कि आज जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड टूट गया। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से 400 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं। इसमें मंकी व डॉग बाईट दोनों मरीज होते है। सोमवार को एंटी रैबीज वैक्सीन डिपार्टमेंट में इतनी भीड़ थी कि दोपहर 2 बजे तक 684 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लग चुकी थी।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 300 से 400 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लग जाती है। अभी तक अधिकतम एक दिन में 500 लोगों का वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड जिला अस्पताल में रहा है। जो अब टूट गया है। अब एक दिन में 684 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड हुआ है। यह रिकॉर्ड बेहद ही चिंताजनक है।

डॉग बाईट के मामले अधिक

आपकों बताते चले कि प्रतिमाह करीब 2 हजार वाइल से 8 हजार वैक्सीन लगाई जाती हैं। 1 वाइल से 4 वैक्सीन बनाकर लोगों को लगाई जाती है। जिला अस्पताल में हर माह 8 से 10 हजार लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन दी जाती हैं। इनमें से 5 प्रतिशत घटनाएं मंकी बाइट की होती हैं। 95 प्रतिशत मामले डॉग बाइट के ही होते हैं। डॉग बाईट के मामले बढ़ने से सीएमएस अनीता शर्मा ने निगम पर हमला बोला है। उन्होंने निगम अधिकारियों को आड़े हाथ लिया।

शहर में घूम रहे आवारा स्वान

आपकों बताते चले कि आगरा शहर की हर गली में आवारा स्वान घूम रहे हैं। यह आवारा स्वान मासूम बच्चों के साथ बड़ो को अपना निशाना बना रहे है लेकिन निगम अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे जिसका खामियाजा शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। वहीँ निगम अधिकारियों का कहना है कि वह आवारा स्वानों की नसबंदी कर रहे हैं वैक्सीनेशन लगा रहे हैं।

लेकिन यह अभियान कहां चल रहा है और कितना सार्थक हो रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आगरा के जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: