Home » ‘संवाद’ में आगरा पर्यटन को लेकर हुई चर्चा, विदेशी सैलानियों के प्रति व्यवहार में बदलाव जरूरी

‘संवाद’ में आगरा पर्यटन को लेकर हुई चर्चा, विदेशी सैलानियों के प्रति व्यवहार में बदलाव जरूरी

by admin

आगरा। ताजनगरी फेज 1 आरके पुरम पर स्थित शीरोज हैंगआउट पर एक संवाद कार्यक्रम हुआ जिसमें एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद, पर्यटन संबंधित कार्यकर्ता और पर्यटक व्यापारी इत्यादि के बीच में औपचारिक-अनौपचारिक संवाद हुआ। अभिषेक कपूर संस्थापक (आगरा शहर) ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में ताजमहल पर्यटन, शहर में आने वाले विदेशी सैलानियों के साथ व्यवहार, पार्किंग संरक्षण और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर अहम चर्चा की गयी।

संवाद के दौरान ताज सुरक्षा सैयद अहमद ने बड़े ही शालीनता के साथ सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि व्यवस्था और व्यवहार में सुधार लाना आवश्यक है। विदेशी सैलानियों के साथ हमें अच्छा व्यवहार करना चाहिए। क्योंकि ताजमहल घूमने के साथ उनके साथ जो व्यवहार होता है उन्हीं अनुभवों को लेकर वे यहां से जाते हैं और अपनों के साथ शेयर करते है। इसलिए आगरा शहर की छवि अच्छी बने ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीँ सिविल सोसाइटी के अनिल शर्मा ने कहा कि संवाद कार्यक्रम की पहल काफी सकारात्मक रही। पर्यटन के क्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए। आगे भी हम एएसआई विभाग के अधिकारियों के साथ इसी तरह से संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment