Home » मारुति स्टेट सिकंदरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान

मारुति स्टेट सिकंदरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान

by admin

आगरा। मारुति एस्टेट में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान रविवार को कथा व्यास पं लोकेश कृष्ण शास्त्री ने सृष्टि क्रम, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, गजेंद्र मोक्ष, राम चरित्र की कथाओं का वर्णन किया। इन कथाओं का रसपान कर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। सभी भगवान कृष्ण की भक्ति के राम हुए नजर आए। सुलहकुल नगर मानो वृंदावन बन गया हो।

कथा व्यास ने बताया कि प्रभु श्री राम का जन्म मर्यादा और राम राज्य को स्थापित करने के लिये हुए था, जिन्होंने अपने चरित्र से समाज को नई दिशा दी। भगवान का अवतार केवल पापियों के वध के लिए नही होता, मानव को जीवन में योग्य बनने की शिक्षा प्रदान करने के लिए होता है।

इस दौरान कथा व्यास ने नन्द उत्सव की कथा का भी वर्णन किया। जैसे ही सुन्दर कथाओं का वर्णन कथा व्यास पं लोकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रवण कराया। समस्त भक्त प्रेमी कथा में मंत्र मुक्त हो गए और बधाई के गीतों पर नृत्य करने लगे। नन्द के आनन्द भयो, मईया बधाई है बधाई है, जैसे भजनों पर भक्त जमकर नाचने और झूमने लगे।

कथा व्यास ने बताया पंचम दिवस की कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला , पूतना वध माखन चोरी , गोवेर्धन पूजा जैसी कथाओं का वर्णन किया जाएगा।

Related Articles