Home » संजलि के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम, कहा – जल्द पकडे जायेंगे आरोपी

संजलि के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम, कहा – जल्द पकडे जायेंगे आरोपी

by pawan sharma

आगरा। पेट्रोल डालकर दिन दहाड़े छात्रा संजलि को जिंदा जलाये जाने और उपचार के दौरान उंसकी मौत की घटना से पूरे शहर में आक्रोश व्याप्त है। हर कोई संजलि को इंसाफ दिलाने और हत्यारों को पकड़े की मांग कर रहा है। इस बीच सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मृतका संजलि की के घर लालऊ गांव पहुँचे। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ साथ भाजपा नेता और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

लालऊ मृतका के घर पहुँच उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संजलि के माता पिता और उसके परिजनों से मुलाकात कर अपनी और सरकार की ओर से संवेदनाये व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री ने दिनेश शर्मा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि संजलि के हत्यारे जल्द गिरफ्तार होंगे और संजलि को इंसाफ मिलेगा। इस दिशा में पुलिस तत्पर्यता से लगी हुई है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना से सूबे के मुख्यमंत्री भी आहत है। संजलि को इंसाफ मिले उसके हत्यारे पकड़े जाए इसके लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए है। पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये के रूप में आर्थिक रूप से मदद मिले इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उप मुख्यमंत्री ने ग्रमीणों को भरोसा दिलाया कि इस गांव के साथ प्रदेश की हर बिटिया सुरक्षित होगी। वो भय के वातावरण में नही जियेंगी। ऐसा वातावरण बनने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा में इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की ओर से किये गए ट्वीट पर भी कटाक्ष किया। उनका कहना था कि इस दुख की घड़ी में ट्विट राजनीति और व्यंग करना ठीक नही है।

Related Articles

Leave a Comment