Home » आगरा आये डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा-रालोद गठजोड़ पर ली चुटकी, जानिए क्या कहा

आगरा आये डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा-रालोद गठजोड़ पर ली चुटकी, जानिए क्या कहा

by admin
Deputy CM Dinesh Sharma arrives in Agra, quips on SP-RLD alliance, know what

आगरा आए सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए विपक्षी पार्टियों के राजनैतिक गठजोड़ को लेकर जमकर निशाना साधा। भाजपा को पटखनी देने के लिये सपा व रालोद के गठजोड़ पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जोड़ियां फेल हुई हैं। इसका जीता जागता उदाहरण पिछले चुनावों में देखने को मिला है। पिछले चुनावों में सपा व कांग्रेस का एक विज्ञापन आया था जिसमें दो लड़के एक साथ दिखे, वो दोंनो लड़के कही नहीं फड़के और उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। इस पराजय के बाद बसपा के साथ मिलकर संयुक्त गठजोड़ हुआ और उसमें भी बड़ी पराजय उनकी हुई थी।

अबकी बार दो फिर दो नौजवानों का गठजोड़ हुआ है। यह गठजोड़ हार का एक नया रिकॉर्ड इस बार उनके द्वारा बनाया जाएगा जो राजनीति के इतिहास में दर्ज होगा। भाजपा अपनी जनकल्याण कारी नीतियों और विकास कार्यों के साथ जनता के बीच पहुँचेगी और जनता का समर्थन जुटाएगी।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले चुनावों में नारा था कि अबकी बार 300 पार लेकिन इस बार का नारा ‘अबकी बार पिछला रिकॉर्ड पार’ रहेगा और उसी के आधार पर चुनावों की तैयारी चल रही है।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि विपक्षी पार्टियां कहीं भी खड़ी नजर नहीं आती लेकिन विपक्षियों में आपस में यह प्रतिद्वंद जरूर देखने को मिलेगा कि विपक्षियों में भी मुख्य विपक्ष में कौन सी पार्टी रहने वाली है।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बढ़ती महंगाई पर सरकार की ओर से सफाई भी दी। उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में देश के सभी राज्यों से सबसे कम दर पर पेट्रोल और डीजल लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में और ज्यादा कमी करने के लिए केंद्र सरकार एक उच्च नीति तैयार करने में लगी हुई है।

उत्तर प्रदेश में महंगाई नियंत्रण पर हैं। इसके लिए उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार घरेलू गैस के सिलेंडर गरीबों को मुफ्त में दे रही है, शौचालय का निर्माण भी मुफ्त में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को निशुल्क आवास दिए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि के साथ-साथ किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल सभी ने देखा, अब उसकी वैक्सीन भी आ चुकी है। विश्व भर में यह वैक्सीन एक तय कीमत के आधार पर लोगों को लगाई जा रही है लेकिन प्रदेश में यह वक्त लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर के लगभग 100 देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles