नई दिल्ली (29 May 2022)। दिल्ली की साकेत कोर्ट के जज की पत्नी ने लगाई फांसी। पुलिस को मिले तीन सुसाइट नोट।
पुलिस ने देर रात दर्ज की गुमशुदगी
दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट रेजीडेंशियल कांप्लेक्स निवासी अशोक बेनीवाल साकेत कोर्ट में जज हैं। उनकी पत्नी 42 साल की अनुपमा बेनीवाल शनिवार को मार्केट गई थीं। रात करीब साढ़े दस बजे अशोक बेनीवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शनिवार सुबह मालवीय नगर मार्केट में गई थीं, लेकिन इसके बाद नहीं लौटीं। पुलिस ने रात को ही गुमशुदगी दर्ज की। तलाश शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
रात को ही खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बताया कि एक फुटेज में वह आटो रिक्शा में जा रही थीं। उसके मालिक को रात को ही खोज निकाला गया। वह रघुवीर नगर की जेजे कालोनी में रहता था। पुलिस उसके पास पहुंची। उसने बताया कि उसने महिला को राजपुर खुर्द में उतारा था। पुलिस ने यह जानकारी रविवार तड़के जज को दी। तब जज ने बताया कि भाई वहां पर रहता है।
दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस
इसके बाद रविवार सुबह वह पुलिस टीम के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे। वहां देखा तो घर अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। जब अंदर गए तो देखा कि अनुपमा का शव पंखे पर दुपट्टे से बनाए फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पहली मंजिल पर कोई नहीं रहता था। उनका भाई दूसरी मंजिल पर रहता था। पुलिस ने बताया कि शव के पास से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। जांच की जा रही है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF