Home » संदिग्घ परिस्थितियों में महिला शिक्षा मित्र की मौत, मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्घ परिस्थितियों में महिला शिक्षा मित्र की मौत, मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by admin

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढी सावराय मे उस समय कोहराम मच गया जब एक महिला शिक्षामित्र फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी तो मृतका के परिवारीजन भी मौके पर पहुँच गए। इस घटना से गुस्साए मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। गढी सावराय गांव में 32 वर्षीय द्रौपदी पत्नी हरिओम जो शिक्षा मित्र थी उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इस घटना को देखकर घर मे मौजूद लोगों की चीखपुकार निकलने लगी। लोगो की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित हुए और पुलिस को भी सूचित किया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद प्रवेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सुवेश कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला शिक्षा मित्र के शव को फंदे से उतारा और कानूनी कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

इस दौरान मौके पर पहुँचे मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मृतका के भाई रविन्द्र कुमार का आरोप था कि बहिन की ससुराली जनो द्वारा हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है जिससे मामला सुसाइड का लगे। मृतका के ससुराली जन आये दिन क्लेश किया करते थे। द्रौपदी प्राथमिक विद्यालय ठीपुरी मे शिक्षा मित्र के पद पर नियुक्त थी और समझदार थी वो ऐसा कदम नही उठा सकती। घर की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि उससे झगड़ा हुआ है घर में रकबी ड्रेसिंग टेबल का सीसी टूटा हुआ है और उसका शव नाम के लिए लटका हुआ था।फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और तहरीर आने पर मुकदमा भी लिखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment