Home » तीन माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों की हुई मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

तीन माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों की हुई मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

by pawan sharma

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला रामबल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी। विवाहिता किरण की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। मृतका के परिजनों के सामने ही पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटक रहे किरण के शव को उतरा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और पुलिस पहुँची थी तो घर का ताला लटका हुआ था। ताला तोड़ने पर किरण के शव फाँसी से लटका मिला और उसके ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। ऐसा लग रहा था कि घटना को अंजाम देकर लोग फरार हो गए है।

किरण की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोती महल निवासी मृतका के परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय पुत्री चंद्रभान की शादी फरवरी 2016 को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला रामबल निवासी मंगल प्रताप विमल पुत्र ओम प्रकाश के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के छह माह बाद से ही ससुरालियों ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि मंगल प्रताप के अपनी ही भाभी मंजू के साथ अवैध संबंध थे जिसका किरण विरोध करती थी। इसी के चलते ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे।

परिजनों ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे मंगल प्रताप ने सूचना दी कि किरण की तबीयत खराब हो गई है। परिजन पहुँचे तो किरण का शव लटका हुआ मिला। बेटी की लाश को सामने देखा जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। परिजनों ने किरण के पति मंगल प्रताप और साथ प्रेमी जेठानी मंजू अनीता जेट विजय और गुरु प्रताप पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने मृतका के पति  मंगल प्रताप को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Comment