Home » एमजी रोड़ पर चलते हुए चांदी व्यापारी की मौत, बैग में चांदी के नोट-डॉलर सहित कई करेंसी

एमजी रोड़ पर चलते हुए चांदी व्यापारी की मौत, बैग में चांदी के नोट-डॉलर सहित कई करेंसी

by admin

यूपी के आगरा शहर एमजी रोड़ पर चलते हुए एक चांदी व्यापारी की मौत हो गयी। बताया जाता है कि वे भगवान टॉकीज चौराहा की तरफ़ पैदल जा रहे थे तभी वे एकदम सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन में क्षेत्रीय लोगों की मदद से उन्हें इमरजेंसी भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृत व्यापारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना थाना न्यू आगरा के एमजी रोड़ की है। मृत चांदी व्यापारी अशोक जैन (50 वर्षीय) नेहरू नगर के निवासी हैं। वे मूल रूप से मुम्बई के निवासी हैं लेकिन पिछले कई सालों से वे आगरा में ही रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अशोक जैन कई राज्यों में चांदी की करेंसी की सप्पलाई करते थे।

बताया जा रहा है कि चांदी कारोबारी अशोक जैन रविवार दोपहर में नेहरू नगर से भगवान टॉकीज पैदल जा रहे थे। भगवान टॉकीज चौराहा के पास वे गिर गए, क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें उठाया लेकिन बेहोश थे। उन्हें बेहोशी की हालत में एसएन इमरजेंसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चांदी कारोबारी अशोक जैन के पास से पुलिस को चांदी के नोट मिले हैं, इसमें 2000 रुपये, 500 रुपये, डॉलर सहित अन्य करेंसी है। बताया जा रहा है कि चांदी कारोबारी अशोक जैन कई राज्यों में चांदी की करेंसी सप्लाई करते थे। आगरा में उनके परिजन रहते हैं। पुलिस की सूचना पर वे एसएन पहुंच गए। मुंबई में कारोबारी के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

Related Articles