Home » पत्थर की ढ़ाय गिरने से एक मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

पत्थर की ढ़ाय गिरने से एक मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

by pawan sharma

आगरा। थाना शमशाबाद क्षेत्र के इसौली गांव में गाड़ी से मार्बल का पत्थर उतार रहे मजदूर की पत्थर की ढाय पलटने से मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

थाना शमशाबाद क्षेत्र के इसौली गांव में उस समय हादसा हो गया। जब लोडिंग वाहन से मजदूर मार्बल का पत्थर उतार रहे थे। मार्बल का पत्थर उतारते समय लोडिंग वाहन आगे की तरफ बढ़ा और पत्थरों से लगे वाहन की एक ढाय पलट गई। ढाय पलटने से पत्थर उतार रहा मजदूर उसके नीचे दब गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में साथी मजदूर घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

कस्बा शमशाबाद के नयाबास रोड का रहने वाला 45 वर्षीय मूलचंद मजदूरी का कार्य करता था। गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे क्षेत्र के इसौली गांव में लोडिंग वाहन से मार्बल के पत्थर उतारने के लिए पहुंचा। जहां पत्थर पलटने से हुए हादसे में उसने अपनी जान गंवा दी।

हादसे की सूचना पर पहुंची थाना शमशाबाद पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मृतक की दो बेटियां और एक पुत्र भी है। मजदूर की मौत के बाद बच्चों के सर से बाप का साया उठ गया तो वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Comment