Home » जवाहर पुल के नीचे यमुना नदी में तैरता मिला युवक का शव

जवाहर पुल के नीचे यमुना नदी में तैरता मिला युवक का शव

by admin

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर पुल के पास यमुना नदी में एक शव तैरता हुआ मिला। जिसे देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल जांच पड़ताल शुरू कर दी

आज सुबह करीब 7:30 बजे जवाहर पुल पर अचानक से लोगों की भीड़ जुटने लगी जो कि सभी यमुना नदी की तरह बड़े ही कौतूहल से देख रहे थे। जब मामला पता किया तो जानकारी मिली कि एक युवक का शव जवाहर पुल के नीचे यमुना नदी में बहुत देर से तैर रहा है। जिसको देखकर तमाम भीड़ जवाहर पुल पर जमा होने लगी।

शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसकी जेब से कुछ कागज भी मिले हैं जिन पर कुछ फोन नंबर लिखे हुए हैं। उन नंबरों के सहारे पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment