Home » यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, गले में रस्सी के निशान

यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, गले में रस्सी के निशान

by admin

आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम बरिपुरा स्थित यमुना घाट पर एक अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों को गुरुवार सुबह मिला। महिला के शव की पहचान कराई जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरिपुरा में यमुना नदी पर गुरुवार सुबह ग्रामीणों को एक महिला का शव उतरता मिला। महिला शव के गले पर निशान बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिला की शिनाख्त के प्रयास किए परंतु ग्रामीणों ने अनभिज्ञता जाहिर की। अज्ञात महिला की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। वहीं उसके गले पर रस्सी के निशान हैं।

इस्पेक्टर ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Related Articles