Home » वैश्य बोर्डिंग हाउस में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव

वैश्य बोर्डिंग हाउस में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव

by pawan sharma

आगरा। दशहरा मेला स्वागत समिति बाग मुजफ्फर खां आगरा द्वारा दशहरा महोत्सव 2018 का आयोजन आगामी दिनांक 19 और 20 अक्टूबर शुक्रवार और शनिवार को वैश्य बोर्डिंग हाउस चौराहे पर किया जा रहा है। पूर्ण हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह आयोजन पिछले तकरीबन 35 वर्ष पुराना है।

मुख्य संरक्षक हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर को जन सम्मान सहित कल्याण द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उसके बाद भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन और विशालकाय रावण के पुतले का दहन होगा। दशहरा मेला और आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन में महापौर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, राम प्रताप सिंह चौहान, जगन प्रसाद गर्ग, रोमसंस ग्रुप के विकास खन्ना, तपन ग्रुप के सुरेश चंद्र और पुरुषोत्तम खंडेलवाल के अलावा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया और रिंकेश अग्रवाल के साथ अन्य लोग इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले समाजसेवीओं का सम्मान भी इस आयोजन में होगा।

Related Articles

Leave a Comment