आगरा। असामाजिक तत्व और दबंग बैखोफ होकर आधी आबादी को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही कुछ शनिवार को देखने को मिला। दबंगो ने एक नाबालिग बालिका के साथ मारपीट की। बालिका अपनी जान बचाने के लिए घर में भागी तो दबंगो ने घर मे घुसकर उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी होते ही बालिका के माता पिता घर पहुँचे और उसे लेकर पुलिस के पास पहुँचे लेकिन पुलिस में भी इस पीड़ित परिवार की तहरीर पर कोई दिलचस्पी नही दिखाई।
घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज पुलिया की है। इस क्षेत्र में नंदू नाम का व्यक्ति रहता है जो मजदूरी कर अपना परिवार चलता है। इस परिवार की महिलाये भी दूसरों के घरों में बर्तन धोने का काम करती है। इस परिवार की बालिका पर पडोस के रहने वाले कुछ लोगों ने आपसी विवाद के चलते लड़की पर हमला बोला दिया। उसे बुरी तरह से पीटा गया। लड़की के माता पिता घर पहुँचे और उसका विरोध किया तो दबंगो ने लड़की की माँ के साथ भी मारपीट कर दी।
पीड़ितों का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई। कपड़े तक फाड़ दिए गए और हद दर्जे की बत्तमीजी की गईं। इस दौरान उन्हें चोटे आई और लहूलुहान भी हो गयी। पुलिस थाने पहुँच शिकायत की तो पुलिस ने भी ढीला रवैया दिखाया और दबंगो के आगे नतमस्तक नजर आई। पीड़ित ने बताया कि बमुश्किल पुलिस ने सुनवाई कर उनकी रिपोर्ट लिखी है। फिलहाल देखना होगा कि इस रिपोर्ट के बाद पुलिस दबंगो के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।